English

संवाद मीडिया

Samvad Media Private Limited, New Delhi

हिंदी और अंग्रेजी में कार्यरत प्रकाशन संस्था। स्थापना 2011।


सबके पास अपनी रामायण होती है।
वाल्मीकि और तुलसीदास विरलों के पास होते हैं।

चाहे व्यक्ति हो या संस्था, अधिकांश अनुभव, विचार, संघर्ष और उपलब्धियां दर्ज हुए बिना ही लुप्त हो जाती हैं। संस्थाओं में यह और अधिक होता है। काम चलता रहता है किंतु उसका अभिलेख नहीं बनता। यदि बनता भी है तो बस एक औपचारिकता पूरी करने के लिए। बात कह देने पर जोर होता है। वह किस माध्यम से कही जाए, किस प्रकार कही जाए और किस पाठक तक पहुंचे, इस पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है।

हम वहीं सबसे अधिक ध्यान देते हैं, जहां ध्यान सबसे कम जाता है।

कौन सी बात किस क्रम में आए, कौन सी सामग्री पुस्तक में रहे और कौन सी नहीं, कौन सा प्रसंग विस्तार मांगता है और कौन सा एक पंक्ति में पूरा हो जाता है, यही तय करना संपादक का काम है। हम पुस्तकों को ऐसा रूप देते हैं जिसे पढ़ा जाए और जो अपनी तरह से इतिहास का हिस्सा हो जाए।

संस्थाओं के लिए शोध/स्मारक ग्रंथ

संस्थाओं के लिए प्रकाशित-संपादित पत्रिकाएं

जीवनी, आत्मवृत्त एवं स्मृति ग्रंथ

समाज, राजनीति और लोकनीति

विरासत और संस्कृति

साहित्य, कला और आलोचना

अन्य विषय

संपादक

विमल कुमार सिंह पिछले तीन दशकों से हिंदी और अंग्रेजी प्रकाशन के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वे संवाद मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने दोनों भाषाओं में कई पत्रिकाओं, पुस्तकों और शोध ग्रंथों का संपादन किया है। संवाद एवं साहित्य निर्माण की दृष्टि से वे कई संस्थाओं में परामर्शदाता के रूप में भी सक्रिय हैं। वे शिक्षा मंत्रालय के केन्द्रीय हिंदी संस्थान की एक समिति के सदस्य तथा झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के सलाहकार रह चुके हैं।